बरेली: थाना कोतवाली क्षेत्र के बिहारीपुर की 35 वर्षीय महिला ने खाया जहर, हालत गंभीर
थाना कोतवाली क्षेत्र के बिहारीपुर चौकी के सामने रहने वाली 35 वर्षीय शहनाज ने किराएदार अजय से विवाद को लेकर जहर खा लिया। बताया जा रहा है कि आज सुबह घर में शौचालय से आ रही बदबू को लेकर शहनाज की किराएदार अजय से कहासुनी हो गई। कहासुनी इतनी हो गई कि शहनाज ने जहरीली दवा खा ली।