बरेली: थाना सिरौली के मुगलपुर गांव के 50 वर्षीय रामनाथ की सड़क हादसे में मौत, दो की हालत गंभीर
बरेली । थाना सिरौली के मुगलपुर गांव के रहने वाले 50 वर्षीय रामनाथ के भतीजे ओमप्रकाश ने पोस्टमार्टम पर बताया कि कल देर शाम चाचा रामनाथ अपने बेटे पुष्पेंद्र पत्नी मनीषा वती के साथ बाइक से लड़की देखने के लिए गांव बारा थानपुर जा रहे थे। तभी जगन्नाथपुर और हरदासपुर के बीच किसी अज्ञात वाहन ने उनकी बाइक में टक्कर मार दी। जिसमें तीनों लोग घायल हो गए।