झांसी: पाकिस्तान के साथ युद्ध में अदम्य साहस दिखाने पर बछौनी में इनाम में मिली फौजी की 6 हेक्टेयर जमीन पर प्रधान ने किया कब्जा
Jhansi, Jhansi | Mar 23, 2025 झांसी में फौजी की 6 हेक्टेयर जमीन पर कब्जा करने का मामला सामने आया है। यह जमीन कैप्टन धर्मवीर शर्मा और उनके भाई कैप्टन महावीर शर्मा को 1971 में पाकिस्तान के साथ हुए युद्ध में अदम्य साहस दिखाने पर इनाम में मिली थी। वे जीवनभर देश की सरहद की रक्षा करने में मशगूल रहे।इसका फायदा गांव के लोगों ने उठाया और फर्जी कागजात बनाकर रजिस्ट्री तक कर दी।