रॉबर्ट्सगंज: माची क्षेत्र के चौरा गांव में तेज़ बारिश में रपटा पार करते समय पैर फिसल जाने से नदी में बहकर 14 वर्षीय बालक की हुयी मौत
माची थाना क्षेत्र के चौरा गांव में शनिवार को तेज बारिश मे बहने के कारण एक 14 वर्षीय बालक की मौत हो गई । मिली जानकारी के अनुसार बारिश में रपटा पार करते समय पैर फिसल जाने से नदी में बहाने से बालक की हुई मौत । वहीं घटना की जानकारी स्थानीय लोगों ने माची पुलिस को दी मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए जिला अस्पताल भेज दिया है।