रॉबर्ट्सगंज: मारकुंडी घाटी में जेसीबी अनियंत्रित होकर पलटी,क्लीनर की मौत,चालक गंभीर घायल,जिला अस्पताल में भर्ती
रॉबर्ट्सगंज के मारकुंडी घाटी में अनियंत्रित होकर जेसीबी देर रात खाई में पलट गयी, इस दुर्घटना में खलासी की घटना स्थल पर ही मौत हो गयी जबकि घटना में चालक गंभीर रूप से घायल हो गया। इस दौरान मौके पर पहुंची पुलिस ने घायल चालक को इलाज़ के लिए जिला अस्पताल में भर्ती कराया जबकि पुलिस ने खलासी के शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।