ललितपुर: ग्राम सीरोन कला स्थित नहर के पास संदिग्ध परिस्थितियों में मृत अवस्था में मिला नोहर कला निवासी जयपाल, पुलिस जांच में जुटी
ग्राम सीरोंन कलां स्थित नहर के पास शनिवार सुबह के समय एक युवक की मृत अवस्था में पड़े होने की सूचना मिलने से क्षेत्र में हड़कंप की स्थिति पैदा हो गई। लोगों द्वारा सूचना दिए जाने के बाद मौके पर पहुंची पुलिस ने मृतक के शव को अपने कब्जे में लेकर पंचायत में हर पोस्टमार्टम के लिए भेजा है। वहीं मृतक की पहचान ग्राम नोहर कलां निवासी जयपाल यादव के रूप में हुई है।