बहराइच: अस्पताल चौराहे के पास अवैध अतिक्रमण हटाने के अभियान में बुलडोजर से ध्वस्त की गईं दर्जनों दुकानें
बहराइच के कोतवाली नगर इलाके के अस्पताल चौराहे पर अवैध अतिक्रमण के खिलाफ प्रशासन ने बड़ी कार्रवाई की। बुलडोजर चलाकर अस्पताल चौराहे से लेकर डिगिहा तिराहे तक के अवैध अतिक्रमण को जमींदोज कर दिया गया। इस दौरान दर्जनों दुकानों को ध्वस्त कर दिया गया। इस दौरान ईओ नगर पालिका प्रमिता सिंह, प्रभारी निरीक्षक कोतवाली नगर प्रदीप सिंह व पुलिस फोर्स मौजूद रही।