समस्तीपुर जिले के मोहनपुर प्रखंड अंतर्गत गढ़ी मोहनपुर गांव में आयोजित सात दिवसीय शिव महायज्ञ एवं प्राण प्रतिष्ठा कार्यक्रम को लेकर सोमवार को भव्य कलश सह शोभा यात्रा निकाली गई। इस शोभा यात्रा में बड़ी संख्या में कुमारी कन्याओं एवं महिलाओं ने सिर पर कलश लेकर पूरे क्षेत्र का भ्रमण किया और यज्ञ स्थल तक पहुंचीं।