सिविल लाइन क्षेत्र के पीतल मिल रोड पर मंगलवार रात 2 बजे एक तीन मंजिला शोरूम में आग लगने की घटना सामने आई। आग इतनी तेजी से फैली कि करीब 30 से 35 इलेक्ट्रॉनिक बाइक सहित महत्वपूर्ण दस्तावेज जलकर खाक हो गए।बताया जा रहा है कि घटना के समय मकान में 6 लोग मौजूद थे, जो रात में सो रहे थे, जबकि अन्य सदस्य गांव गए हुए थे।