मांट: महेंद्र सिंह टिकैत की 15वीं पुण्य तिथि पर नोहझील ब्लाक में भाकियू कार्यकर्ताओं ने किया हवन यज्ञ
Mat, Mathura | May 15, 2026 भारतीय किसान यूनियन से संस्थापक और किसानों के मसीहा बाबा महेंद्र सिंह टिकैत की 15 वीं पुण्य तिथि पर भाकियू टिकैत द्वारा नोहझील ब्लाक परिसर में कार्यक्रम आयोजित किया गया,इस अवसर पर आयोजित हवन यज्ञ में बीडीओ सुमंत यादव भी मौजूद रहे। शुक्रवार सुबह 11 बजे आयोजित इस कार्यक्रम में किसान नेता करुआ सिंह समेत तमाम कार्यकर्ता मौजूद रहे