फुलवरिया: बंशी बतरहा में पुलिस की बड़ी कार्रवाई, 13 ग्राम स्मैक के साथ एक युवक गिरफ्तार, पुलिस नेटवर्क खंगालने में जुटी
श्रीपुर थाना क्षेत्र के बांसी बतरहा में बीती रात पुलिस ने गुप्त सूचना के आधार पर कार्रवाई करते हुए 13 ग्राम स्मैक के साथ एक युवक को गिरफ्तार कर लिया। श्रीपुर थाना क्षेत्र में नशे के बढ़ते कारोबार के खिलाफ चलाए जा रहे विशेष अभियान के तहत पुलिस को या सफलता मिली। शनिवार की दोपहर 2:00 बजे पुलिस ने बताया कि पकड़े गए युवक की पहचान विकास तिवारी के रूप में हुई है।