झालरापाटन: पट्टी गांव में सब्जी से भरी गर्म भगोनी में गिरने से डेढ़ साल की मासूम बच्ची गंभीर रूप से झुलसी
झालावाड़ के पट्टी गांव में सब्जी की से भरी गर्म भगोनी में गिर जाने के कारण एक डेढ़ साल की मासूम बच्ची गंभीर रूप से झुलस गई। जिसे उपचार के लिए शनिवार दोपहर करीब 2:00 बजे झालावाड़ के एसआरजी हॉस्पिटल में भर्ती करवाया गया है। अस्पताल चौकी पुलिस ने बताया कि गांव के रहने वाले हेमराज की डेढ़ साल की बेटी निहारिका खेलते समय सब्जी से भरी गर्म भगोनी में गिर गई।