झालरापाटन: नेशनल हाईवे 52 पर बृजवासी ढाबा के समीप कार की टक्कर से बाइक सवार दंपत्ति हुए घायल
झालावाड़ से गुजरने वाले नेशनल हाईवे 52 पर बृजवासी ढाबा के समीप कर की टक्कर से बाइक सवार दंपति गंभीर रूप से घायल हो गए। पति-पत्नी दोनों को शनिवार सुबह 11:30 बजे एसआरजी हॉस्पिटल में भर्ती करवाया गया है। फाटलिया गांव का जगदीश अपनी बीमार पत्नी का उपचार करवा कर वापस लौट रहा था, लेकिन रास्ते में अकलेरा की ओर से आ रही तेज रफ्तार कार ने उसकी बाइक को टक्कर मार दी।