बेगूसराय: बाढ़ में डूबने से मासूम बच्चे की मौत, परिजनों में हड़कंप, पुलिस जांच में जुटी
बेगूसराय में बाढ़ के पानी में डूबने से एक मासूम बच्चे की मौत हो गई। मौत की खबर लगते ही परिजनों में कोहराम मच गया। घटना बछवारा थाना की है। मृत मासूम बच्चे की पहचान समस्तीपुर जिले के रहने वाले अरविंद शाह का पुत्र संजय कुमार के रूप में की गई है। फिलहाल पुलिस पूरे मामले की जांच पड़ताल में जुटी हुई है।