बेगूसराय: ऑनलाइन क्रिप्टो ट्रेडिंग में ₹52 लाख 64 हजार की ठगी, साइबर थाने में मामला दर्ज
बेगूसराय में ऑनलाइन क्रिप्टो ट्रेडिंग वेबसाइट के माध्यम से 52 लाख 64 हजार 100 रुपये की ठगी करने का मामला प्रकाश में आया है. पीड़ित ने साइबर थाना में मामला दर्ज करते हुए साइबर अपराधियों की गिरफ्तारी एवं पैसे रिकवरी की मांग की है. इस बात की जानकारी साइबर थाना द्वारा सोमवार की शाम 05:00 बजे मिली.