रामपुर: जिला अस्पताल का सीएमएस डॉ. डीके वर्मा ने किया निरीक्षण, संचारी रोग नियंत्रण अभियान को लेकर व्यवस्थाओं का लिया जायजा
Rampur, Rampur | Apr 3, 2025 गुरुवार को रात नौ बजे मिली जानकारी के अनुसार ज़िला अस्पताल के नए सीएमएस डॉ डीके वर्मा ने चार्ज लेने के बाद अपनी पूरी टीम के साथ ज़िला अस्पताल का निरीक्षण किया। मरीज़ों का हाल चाल जाना। स्टाफ से व्यवस्थाओ के बारे में पूछताछ की। सरकार द्वारा चलाये जा रहे संचारी रोग नियंत्रण अभियान को लेकर व्यवस्थाओ का जायज़ा लिया। ज़िला अस्पताल की साफ सफाई देखी।