धामपुर: स्योहारा में महिला को झांसा देकर कुंडल डबल करने की धोखाधड़ी करने वाले 2 अभियुक्तों को किया गिरफ्तार
शनिवार की सांय करीब 5:00 बजे मिली जानकारी के मुताबिक स्योहारा के गांव खलीलपुर निवासी संजीदा पत्नी वकील को दो बाइक सवारो ने झांसा देते हुए कुंडल डबल करने की धोखाधड़ी करते हुए कुंडल ले लिए थे। अमरोहा के मोहल्ला नौबतखाना निवासी आसिफ पुत्र कमाल व कुरैशी गली के नदीम पुत्र रईस को गिरफ्तार किया। दोनों कुंडल बरामद किए और घटना में प्रयुक्त बाइक भी बरामद की।