रजौन पुलिस ने मंगलवार को अलग-अलग मामलों में फरार चल रहे चार वारंटीयों को विभिन्न गांवों से गिरफ्तार कर न्यायिक हिरासत में भेज दिया । गिरफ्तार वारंटीयों में थाना क्षेत्र के सिकानपुर गांव निवासी वीरेंद्र यादव, धौबीडीह गांव के कारू दास, सिंहनान गांव निवासी मनोज तांती और सुनील तांती शामिल हैं ।