कटेया: कटेया थाना क्षेत्र के राजापुर गांव में रंगदारी न देने पर बोलेरो चालक की पिटाई, मामला दर्ज
कटेया थाना क्षेत्र के राजापुर गांव में बारात लेकर जाने के लिए गए बोलेरो मालिक सह चालक के साथ रंगदारी की मांग को लेकर मारपीट किए जाने का मामला सामने आया है। घटना में घायल चालक ने थाने में नामजद एवं अज्ञात लोगों के विरुद्ध प्राथमिकी दर्ज कराई है। थानाध्यक्ष अवधेश कुमार ने सोमवार को शाम 4 30 बजे बताया कि पुलिस प्राथमिकी दर्ज कर जांच पड़ताल करने में जुटी है।