भांडेर: श्रीराम कॉलोनी: घर में घुसकर युवती से छेड़छाड़, जान से मारने की धमकी, युवक पर मामला दर्ज
Bhander, Datia | Nov 5, 2025 भांडेर थाना क्षेत्र की श्रीराम कॉलोनी में एक युवती के साथ घर में घुसकर छेड़छाड़ करने और छेडछाड का विरोध करने पर जान से मारने की धमकी देने के मामले में भांडेर पुलिस ने एक युवक पर मामला दर्ज किया है। बुधवार दोपहर 02 बजे भांडेर पुलिस ने बताया कि 04 नवंबर की दोपहर को 18 वर्षीय युवती जब अपने घर पर थी। तभी एक व्युवक ने उसके साथ घर में घुसकर छेड़छाड़ की।