बेगूसराय: भगवानपुर पुलिस ने वांछित नक्सली हरिशंकर पासवान को किया गिरफ्तार, SP ने दी जानकारी
भगवानपुर थाना की पुलिस ने कई कांड के वंचित नक्सली हरिशंकर पासवान को गिरफ्तार किया है. इस बात की जानकारी बुधवार की देर रात 10:00 बजे एसपी मनीष ने प्रेस विज्ञप्ति जारी करते हुए दी. इस संबंध में एसपी ने बताया कि बेगूसराय जिला पुलिस एवं एसटीएफ की विशेष टीम की संयुक्त कार्रवाई में भगवानपुर थाना क्षेत्र अंतर्गत दर्ज कई कांड के वांक्षित को गिरफ्तार किया है.