मानिकपुर: मानिकपुर में भव्य कलश यात्रा, भागवत कथा से श्रद्धालु हुए भाव-विभोर
मानिकपुर में समाजसेवी कमलेश और विनोद मिश्रा द्वारा भागवत कथा से पूर्व भव्य कलश यात्रा निकाली गई। आज शनिवार सुबह 8:30 बजे ब्लॉक परिसर से शुरू होकर यात्रा नगर भ्रमण करते हुए वाल्मीकि नगर पहुंची, हाथी-घोड़े व सातों अखाड़ों के महंत शामिल रहे। पंडित महेंद्र शास्त्री ने कथा सुनाई, श्रद्धालु भाव-विभोर हुए,कार्यक्रम में गणमान्य लोग मौजूद रहे।