होशंगाबाद नगर: नर्मदापुरम: सेठानी घाट पर बुद्ध पूर्णिमा पर श्रद्धालुओं ने मां नर्मदा में लगाई आस्था की डुबकी
शुक्रवार को सेठानी घाट पर बुद्ध पूर्णिमा के अवसर पर श्रद्धालुओं के पहुंचने का सिलसिला शुरू हो गया यहां श्रद्धालुओं ने मां नर्मदा स्नान कर आस्था की डुबकी लगाई। और पूजा अर्चना की वैसे तो नर्मदा स्नान का अपना विशेष महत्व होता है लेकिन मान्यता अनुसार वैशाख पूर्णिमा बुद्ध पूर्णिमा पर नर्मदा स्नान महा स्नान के रूप में फलदायी माना जाता है।