बीरपुर: पंचायत विकास दिवस की तैयारी पूरी ,नौला में जनप्रतिनिधियों की हुई बैठक आयोजित
वीरपुर प्रखंड की नौला पंचायत में रविवार, 28 जून को आयोजित होने वाले पंचायत विकास दिवस कार्यक्रम की तैयारियों को लेकर शनिवार को दोपहर करीब बारह बजे पंचायत सरकार भवन नौला में स्थानीय जनप्रतिनिधियों एवं ग्रामीणों की बैठक आयोजित की गई। बैठक की अध्यक्षता पंचायत की मुखिया रिचा देवी ने की।