कुमारखंड: श्रीनगर थाना परिसर में मुहर्रम को लेकर शांति समिति की बैठक हुई आयोजित
मधेपुरा जिले के श्रीनगर थाना परिसर में शुक्रवार को शाम करीब चार बजे मुहर्रम पर्व को लेकर शांति समिति की बैठक थानाध्यक्ष कृष्णा कुमार की अध्यक्षता में आयोजित की गई। बैठक के दौरान थानाध्यक्ष ने उपस्थित लोगों से क्षेत्र में शांति और सौहार्दपूर्ण वातावरण में आपसी भाईचारा तथा सादगी के साथ 26 व 27 जून को होने वाले मुहर्रम का पर्व मनाने की अपील की ।