हरदोई: खूनी संघर्ष में घायल विनोद की इलाज के दौरान मौत, सुरसा के काहटरा गाँव के पास नहर की पटरी पर हुआ था हमला
Hardoi, Hardoi | Jun 20, 2026 सुरसा क्षेत्र के अंतर्गत काहटरा गाँव के पास नहर की पटरी पर शुक्रवार दोपहर जमीन के बंटवारे को लेकर दो पक्षों में हुए खूनी संघर्ष में गंभीर रूप से घायल विनोद कुमार की देर रात लखनऊ में इलाज के दौरान मौत हो गई। विनोद की मौत के बाद लखनऊ में ही शव का पोस्टमार्टम कराया गया है।