चूरू: फेसबुक विज्ञापन के झांसे में आया फोटो फ्रेम कारोबारी, 17 हजार रुपये की ऑनलाइन ठगी, कम कीमत का दिया गया था झांसा
Churu, Churu | Jun 9, 2026 सोशल मीडिया पर कम कीमत में सामान उपलब्ध कराने का झांसा देकर साइबर ठगी के मामले लगातार बढ़ रहे हैं। ऐसा ही मामला चूरू के गेस्ट हाऊस के पास रहने वाले एक 45 वर्षीय व्यक्ति के साथ सामने आया है। व्यक्ति ने फेसबुक पर फोटो फ्रेम के पीछे लगाने वाली शीट का विज्ञापन देखकर ऑर्डर किया था, लेकिन सामान मिलने से पहले ही वह साइबर ठगों के जाल में फंस गया।