देवबंद: नागल में आवारा कुत्तों ने बाड़े में घुसकर 9 भेड़ों को मार डाला, पशुपालक को डेढ़ लाख का नुकसान
सहारनपुर के नागल क्षेत्र के गांव कोटा में आवारा कुत्तों के झुंड ने एक पशुपालक की भेड़ों पर हमला कर लाखों रुपये का नुकसान पहुंचा दिया। घटना के बाद पीड़ित परिवार में हड़कंप मचा हुआ है। पशुपालक ने प्रशासन से आर्थिक सहायता और आवारा कुत्तों पर नियंत्रण की मांग की है। बताया जा रहा है कि गांव कोटा निवासी आशीष पाल लंबे समय से भेड़-बकरी पालन का कार्य करते हैं।