खजनी: प्रेम विवाह के बाद बढ़ते विवाद ने ली जान? मुकारीपुर में दंपती की मौत मामले में मोबाइल चैट और पारिवारिक तनाव की जांच तेज
गोरखपुर के बेलघाट थाना क्षेत्र के मुकारीपुर गांव में दंपती की संदिग्ध मौत मामले में दूसरे दिन पुलिस जांच पारिवारिक तनाव और आपसी विवाद पर केंद्रित रही। प्रारंभिक जांच में सामने आया है कि प्रेम विवाह के बाद दोनों के रिश्तों में लगातार खटास बढ़ रही थी। गर्भवती निकहत निशा गांव के माहौल में खुद को ढाल नहीं पा रही थी, जबकि शादाब बेरोजगार था।