बहराइच: बहराइच में कानून व्यवस्था को लेकर पुलिस ने निकाला रूट मार्च
बहराइच जिले में में सीओ सिटी नारायण दत्त मिश्रा की अध्यक्षता में शहर में रूट मार्च निकाला गया। यह मार्च घंटाघर से शुरू होकर पीपल चौराहा, DM चौराहा और अस्पताल चौराहा तक पहुंचा। भारी पुलिस फोर्स ने आगामी पर्व को सकुशल संपन्न कराने के लिए यह मार्च निकाला। दो थानों की फोर्स और पीएसी भी मार्च में शामिल थी।