30 दिनों से धरने पर बैठे भाई को बहनों ने धरनास्थल पर बांधी राखी
रक्षाबंधन पर बहनों ने धरनास्थल पहुंचकर निभाया भाई-बहन के प्रेम का रिश्ता, आम जनता के हक की लड़ाई जारी रखने का लिया संकल्प
जमुआ/गिरिडीह
रक्षाबंधन के अवसर पर जहां भाई-बहन एक-दूसरे के घर पहुंचकर पर्व की खुशियां मना रहे थे, वहीं पिछले 30 दिनों से आम जनता के हक और अधिकार की मांग को लेकर जमुआ प्रखंड मुख्यालय में धरने पर बैठे गौतम सागर राणा को अपनी बहनों से मिलने के लिए घर नहीं जाना पड़ा। उनकी बहनें स्वयं धरनास्थल पर पहुंचीं और भाई की कलाई पर राखी बांधी।
धरनास्थल पर राखी बांधने के दौरान माहौल भावुक हो गया। गौतम सागर राणा ने कहा कि हर भाई की तरह उनकी भी इच्छा थी कि रक्षाबंधन के दिन बहन के घर जाकर उसके हाथों से राखी बंधवाएं और कुछ पल साथ बिताएं, लेकिन आम जनता की समस्याओं और अधिकारों को लेकर चल रहे धरने के कारण वह घर नहीं जा सके।
उन्होंने कहा कि पिछले 30 दिनों से परिवार से दूर रहकर धरने पर बैठे हैं। इसके बावजूद यदि जायज मांगों को लेकर संबंधित पदाधिकारी गंभीरता नहीं दिखा रहे हैं, तो इससे अंदाजा लगाया जा सकता है कि आम जनता अपनी समस्याओं को लेकर जब कार्य