भूपालसागर: आकोला में अकीदत और भाईचारे के साथ निकला मोहर्रम का जुलूस, अखाड़ों के करतबों ने मोहा मन, सुरक्षा में मुस्तैद रहा प्रशासन
हेमंत कुमार खटीक ने शुक्रवार शाम 4 बजे बताया कि आकोला कस्बे में मोहर्रम के अवसर पर मस्जिद से निकला ताजिया जुलूस नगर के प्रमुख मार्गों से होते हुए कर्बला पहुंचा। रास्तेभर लोगों ने ताजिए पर मन्नत के धागे बांधे और शीर शक्कर का भोग लगाया। अखाड़ों के युवाओं ने लाठी तलवार सहित पारंपरिक करतबों का शानदार प्रदर्शन किया। सामाजिक संगठनों ने जगह जगह पानी और शरबत की व्यव