मढ़ौरा: उत्क्रमित मध्य विधालय शारदा राय के टोला में समर कैंप का हुआ सफल समापन
Marhaura, Saran | Jun 30, 2026 प्रखंड के उत्क्रमित मध्य विधालय शारदा राय के टोला में बिहार सरकार के द्वारा आयोजित समर कैंप का समापन समारोह पुर्वक मंगलवार की दोपहर दि बजे किया गया। इस दौरान कार्यक्रम की अध्यक्षता विधालय प्रधान सुर्यदेव सिंह ने किया। समापन समारोह में विधार्थियों ने समर कैंप के दौरान सिखी गयी गतिविधियों का प्रदर्शन किया।