जमालपुर: सपा का आरोप: राज्य सरकार आम आदमी को अराजकता में झोंक रही है
बढ़ती महंगाई, पेयजल संकट, बिजली की अनियमित आपूर्ति, प्रशासनिक भ्रष्टाचार तथा संगठनात्मक ढांचे को मजबूत करने को लेकर समाजवादी पार्टी नगर इकाई जमालपुर की एक आवश्यक बैठक गुरुवार को नया गांव में आयोजित की गई। बैठक की अध्यक्षता नगर उपाध्यक्ष डॉ. सुधीर गुप्ता ने की। बैठक में लोहिया वाहिनी के प्रदेश महासचिव रविकांत झा एवं सपा जिला अध्यक्ष पप्पू यादव मुख्य अतिथि के