वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक फिरोजाबाद के निर्देशन में थाना एंटी ह्यूमन ट्रैफिकिंग यूनिट (AHTU) ने बाल भिक्षावृत्ति उन्मूलन अभियान के तहत मंगलवार रात आठ बजे करीब थाना रामगढ़ क्षेत्र के जाटवपुरी चौराहा पर अभियान चलाकर दो बच्चों को रेस्क्यू किया। दोनों बच्चों का चिकित्सीय परीक्षण कराकर बाल कल्याण समिति (CWC) के समक्ष प्रस्तुत किया गया,।