छतरपुर नगर: छतरपुर: मारपीट मामले में FIR से दो नाम हटाने का आरोप, पीड़ित ने कलेक्टर से न्याय की गुहार लगाई
सिटी कोतवाली थाना क्षेत्र में 3 अप्रैल की रात खेत पर सो रहे पूरन अहिरवार पर हमला कर गंभीर रूप से घायल कर दिया गया। मामले में पीड़ित पक्ष ने आरोप लगाया है कि पुलिस ने दर्ज एफआईआर में चार नामजद आरोपियों में से हरि महाराज और राजू महाराज के नाम हटा दिए हैं। घायल का इलाज जिला अस्पताल में जारी है।वही पीड़ित परिवार ने आज 07 अप्रैल दोपहर करीब 12:30 बजे आवेदन दिया है।