जबलपुर: मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव बरगी हादसे में मृत रेशमा सैयद के घर पहुंचे, परिवार को शोक संवेदनाएं व्यक्त कीं
जबलपुर मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव शुक्रवार शाम 4:30 बजे साउथ सिविल लाइन स्थित भसीन रेसीडेंसी पहुंचे। यहां उन्होंने सैयद रियाज हुसैन से भेंट कर उनकी धर्मपत्नी श्रीमती रेशमा सैयद के निधन पर शोक संवेदनाएं व्यक्त कीं। श्रीमती रेशमा सैयद का गुरुवार शाम बरगी बांध में हुई क्रूज दुर्घटना में निधन हो गया था।