टिमरनी: टिमरनी अंचल के 13 गांवों की समस्याओं पर होगा मंथन, ग्राम कायदा में सांझ चौपाल कल।
Timarni, Harda | Jun 9, 2026 ग्रामीण क्षेत्रों में जनसमस्याओं के त्वरित निराकरण और शासन की जनकल्याणकारी योजनाओं को आमजन तक पहुंचाने के उद्देश्य से जिला प्रशासन द्वारा 10 जून को टिमरनी तहसील के ग्राम कायदा में “सांझ चौपाल” का आयोजन किया जाएगा। यह चौपाल शाम 5 बजे से रात 8 बजे तक आयोजित होगी।