वाराणसी : काशी की पवित्र धरती पर पर्यावरण संरक्षण की एक अनूठी मिसाल पेश की तैयारी है। नगर निगम द्वारा सुजाबाद डोमरी क्षेत्र में एक विशाल ‘शहरी वन’ का विकास किया जा रहा है। सुजाबाद डोमरी क्षेत्र में 350 बीघा में विकसित होने वाला शहरी वन' न केवल शहर की आबोहवा को शुद्ध करेगा, बल्कि आर्थिक स्वावलंबन का नया मॉडल भी बनेगा।