चांदपुर: चांदपुर हस्तिनापुर मार्ग को पानी निकालने के लिए JCB से काटने के मामले में प्रशासन ने लिया संज्ञान, कार्य शुरू करने के निर्देश
सोमवार की सांय 5 बजे मिली जानकारी के मुताबिक चांदपुर हस्तिनापुर मार्ग को कुछ लोगों ने अपने खेतों का पानी निकालने के लिए जेसीबी से काट दिया था जिससे मार्ग बंद हो गया था इस पूरे मामले को प्रशासन में संज्ञान में लिया है और रास्ता काटने वालों के खिलाफ कार्रवाई की तैयारी की जा रही है उधर मंगलवार तक रास्ता चालू करने की निर्देश दिए गए हैं।