विदिशा नगर: SP रेल अरविंद तिवारी ने विदिशा स्टेशन पर बनाए गए अस्थाई GRP थाने का किया निरीक्षण, कर्मचारियों की सुनीं समस्याएं
भोपाल रेल मंडल के एसपी रेल अरविंद तिवारी, एएसपी रेल प्रदीप पटेल, डीएसपी रेल शबनम बी ने मंगलवार दोपहर को विदिशा रेलवे स्टेशन पर अस्थाई रूप से बनाए गए जीआरपी थाना परिसर का निरीक्षण किया। अधिकारी कर्मचारियों से मुलाकात कर उनकी समस्याएं सुनीं और साथी रेल रक्षा समिति के सदस्यों से भी मुलाकात की।