फुलवारी: फुलवारी शरीफ के मंझौली में युवक ने की आत्महत्या, पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया शव
Phulwari, Patna | May 31, 2026 फुलवारी शरीफ थाना क्षेत्र के मंझौली में शनिवार को एक युवक ने आत्महत्या कर ली। शनिवार रात 8:38 पर मामले की जानकारी अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी 1 फुलवारी शरीफ सुशील कुमार ने दी है। मौके पर उन्होंने बताया कि घटना की सूचना पर त्वरित कार्यवाही करते हुए घटनास्थल पर पहुंचकर घटना स्थल का निरीक्षण किया गया और साक्ष्य संकलन के लिए FSL टीम को भी बुलाया गया।