डलमऊ: डलमऊ भूमि विकास बैंक चुनाव में सस्पेंस बरकरार, प्रत्याशी का नाम वापसी पर वीडियो हुआ वायरल
भूमि विकास बैंक अध्यक्ष डलमऊ पद के चुनाव में नाम वापसी के आखिरी दिन बड़ा राजनीतिक ड्रामा देखने को मिला। दो उम्मीदवारों के बीच चल रही मुकाबले की स्थिति में उम्मीदवार राम नारायण पूरे दिन जनपद से बाहर रहे, जबकि जिला अध्यक्ष बुद्धिलाल पासी करीब ढाई घंटे तक तहसीलदार डलमऊ के कमरे में मौजूद रहे। इस दौरान नाम वापसी को लेकर तरह-तरह की चर्चाएं तेज रहीं