सीतापुर: नयागांव में पति-पत्नी के बीच विवाद के दौरान पति ने पत्नी को बिजली का करंट लगाकर जान से मारने का प्रयास किया
जनपद के खैराबाद थाना क्षेत्र के नया गांव में रहने वाले पति-पत्नी के बीच किसी बात को लेकर के विवाद हो गया जिसके बाद नाराज होकर शराब के नशे में पति ने पत्नी को बिजली का करंट लगाकर जान से करने का प्रयास किया हालत बिगड़ने पर महिला को उपचार के लिए सीतापुर के जिला अस्पताल में ले जाकर भर्ती कराया गया पुलिस पर महिला ने मारपीट का आरोप भी लगाया है.