खंडवा: लाख के बाउंड ओवर की उड़ाई धज्जियां, नहीं सुधरा आदतन अपराधी; खंडवा पुलिस ने दबोचकर भेजा जेल
खंडवा पुलिस द्वारा शहर में शांति एवं कानून व्यवस्था बनाए रखने के लिए आदतन अपराधियों के खिलाफ लगातार सख्त कार्रवाई की जा रही है। इसी क्रम में चौकी रामेश्वर, थाना मोघट रोड पुलिस ने आनंद नगर निवासी आदतन अपराधी अक्षय पिता सुरेश डानल के खिलाफ प्रतिबंधात्मक कार्रवाई की थी।