केकड़ी: केकड़ी जिला कलेक्टर ने जिला खनन टास्क फोर्स की कलेक्ट्रेट कक्ष में ली बैठक,कार्यवाही करने के दिए निर्देश
Kekri, Ajmer | Jul 1, 2024 केकड़ी जिला कलेक्टर श्वेता चौहान ने सोमवार को अवैध खनन, निर्गमन एवं भंडारण के लिए गठित एसआईटी की कलेक्टर कक्ष में बैठक लेकर अवैध खनन के विरुद्ध चल रही कार्यवाही में प्रगति की समीक्षा की।बैठक में कलेक्टर ने संयुक्त रूप से कार्यवाही करने को निर्देशित किया। तथा आवश्यक निर्देश दिए। बोले-परिवहन वाहनों की ई रवाना एवं ओवरलोड होने की जांच कर नियमानुसार कार्यवाही करे।