रुन्नी सैदपुर: परिवार छोड़ा, प्रेम विवाह किया, महीने भर बाद हुई मौत
जिस प्रेम के लिए परिवार से दूरी बनाई, उसी शादी के एक महीने बाद 21 वर्षीय राजेश कुमार महतो की मौत हो गई। रुन्नीसैदपुर थाना क्षेत्र के मानपुर जौआ गांव में रविवार को राजेश का शव खेत में पेड़ से लटका मिला। करीब एक महीने पहले उसने मुजफ्फरपुर के मंदिर में तनिषा कुमारी से शादी की थी। दोनों दिल्ली में रह रहे थे और 11 अक्टूबर को गांव लौटे थे। शनिवार से राजेश लापता था