बेरमो: सीसीएल कथारा अस्पताल की रात्रि सेवा बंद करने का फैसला वापस, स्वास्थ्य सेवाएं बहाल
Bermo, Bokaro | May 2, 2026 बेरमो अनुमंडल क्षेत्र के सीसीएल कथारा क्षेत्रीय अस्पताल प्रबंधन द्वारा रात्रि सेवा बंद करने की सूचना जारी किए जाने के बाद आज शनिवार को समय लगभग साढ़े 12 बजे अस्पताल इंचार्ज के साथ प्रमोद कुमार सिंह की एक अहम वार्ता हुई। विरोध की गंभीरता को देखते हुए प्रबंधन ने तत्काल प्रभाव से अपने पुराने आदेश को वापस ले लिया है।