फैज़ाबाद: कैंट थाना क्षेत्र के गुप्तारघाट पर नगर कोतवाली के कंधारी बाजार मोहल्ले के निवासी अधेड़ ने सरयू में लगाई छलांग
गुप्तारघाट पर नगर कोतवाली के कंधारी बाजार मोहल्ले के निवासी दया शंकर पुत्र छोटेलाल ने सरयू में छलांग लगा दी। उसे डूबता देख जल पुलिस और गोताखोर ने मशक्कत कर अधेड़ को बाहर निकाल जिला अस्पताल भेजवाया।ड्यूटी पर मौजूद जल पुलिस के मुख्य आरक्षी बृजेश साहनी ने बताया कि अधेड़ पारिवारिक झंझावतों से परेशान था और आत्महत्या के इरादे से घाट पर आया था।