रानीगंज: पूरेघना गांव के पास अवैध कटान की सूचना पर पुलिस ने छापा, दो ट्रैक्टर और लकड़ी जब्त, ठेकेदार समेत 3 पर कार्रवाई
बाबा बेलखरनाथ धाम विकासखंड क्षेत्र में अवैध रूप से हरे पेड़ों की कटान का मामला सामने आया है। पूरेधना गांव में बीते गुरुवार की शाम आम के हरे पेड़ों की अवैध कटान की सूचना मिलते ही पुलिस हरकत में आ गई। सूचना पर पहुंचे हल्का दरोगा कमलेश कुमार ने मौके पर छापेमारी करते हुए बड़ी कार्रवाई की। बताया जाता है कि गांव में चोरी-छिपे आम के हरे पेड़ों की कटाई की जा रही थी।